रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

0 92
AD Top-1 728×100

जयपुर/   दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुर के प्रांगण में विद्यालय परिवार, प्रजर्वा वेलफेयर सोसायटी जयपुर और सेवायतन स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के संयुक्त तत्त्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने 35 यूनिट रक्तदान कर पुण्य कार्य किया। विद्यालय में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्राचार्य श्रीमती संगीता कैन ने विधिवत रूप से किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान महादान है। अज्ञानता व जागरूकता की कमी के कारण आज भी लोग रक्तदान करने से घबराते हैं। युवा पीढ़ी को ऐसे पुण्य एवं प्रत्यक्ष कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए | उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को छह माह के अंतराल पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से एक ओर जहां किसी जरूरत मंद की जान बचाई जा सकती है वहीँ दूसरी ओर स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी हितकर होता है ।

18 वर्ष से अधिक आयु के युवक युवतियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्त दान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है बल्कि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वैसे तो हर तीन माह पर रक्तदान किया जा सकता है लेकिन हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में शिविर में आयोजन समिति की ओर से महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100