डांडिया महोत्सव में डीजे की धुन पर झूम उठा जयपुर

जयपुर। रंग रंगीलों डांडिया महोत्सव 2019 का आयोजन जयपुर में किया गया। ऑर्गेनाइजर रेखा टांक और निकिता राठौड़ ने बताया कि इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में शिव सिंह शेखावत और बॉलीवुड एक्टर जोजो आकर्षण का केंद्र रहे
- आर एन इवेंट द्वारा आयोजित इस डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे युवक-युवतियों ने डीजे की धुन पर गरबे की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। वहीं अन्य लोगों ने गरबे को अपने स्तर पर खेलते हुए खूब आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम में राजस्थान
अरबन को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन के के टाँक, नेशनल अवार्ड विजेता दीपा माथुर, सोशल वर्कर सोफल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मलिक, ऋतु अग्रवाल, पवन गोयल, रोशनी टाँक, हेमलता शर्मा, बलवंत नीगरी, आदि लोगों ने कार्यक्रम में अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस डांडिया महोत्सव में लगभग दो हज़ार लोगों ने भाग लिया, इस दौरान छोटे बच्चे बड़े हर कोई गरबा नृत्य पर झूमते नजर आए।