*सीधी वन विकास में 4 साल से जमे DM राकेश कोडपे — हर काम में ‘हेराफेरी’ का खेल!*

*सीधी वन विकास में 4 साल से जमे DM राकेश कोडपे — हर काम में ‘हेराफेरी’ का खेल!*

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
*सीधी।* जिले के *वन विकास निगम में पदस्थ डीएम राकेश कोडपे* पर अब बड़े सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि *विगत लगभग 4 वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे* कोडपे के कार्यकाल में हर काम में भारी अनियमितता और हेराफेरी का खेल चल रहा है।
सूत्रों की मानें तो प्लांटेशन से लेकर कटाई-ढुलाई, परिवहन और मजदूरी भुगतान तक में *कागजों पर काम, धरातल पर गोलमाल* हो रहा है। वन समितियों के नाम पर राशि निकाल ली जाती है, पर मजदूरों को पूरी मजदूरी नहीं मिलती। कई जगह तो *बिना काम के ही बिल लगाकर भुगतान* कराने के आरोप हैं।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि 3 साल की सामान्य पदस्थापना अवधि के बाद भी *4 साल से एक ही जिले में कैसे जमे हैं डीएम साहब?* किसका संरक्षण प्राप्त है जो न ट्रांसफर हो रहा है, न जांच?
वन विभाग के छोटे कर्मचारी दबी जुबान में कहते हैं — _“साहब के बिना पत्ता भी नहीं हिलता, हर फाइल पर कमीशन फिक्स है।”_
अब जरूरत है कि *कलेक्टर सीधी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक* इस पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराएं — 4 साल के सारे कार्यों की माप पुस्तिका, स्टॉक पंजी, भुगतान वाउचर और प्लांटेशन के जियो-टैग की जांच हो तो करोड़ों का घोटाला सामने आ सकता है।
*सीधी में वन विकास नहीं, वन विनाश हो रहा है — और DM साहब कुर्सी पर बैठे विकास की जड़ें खोद रहे हैं!*
इनका कहना
DM राकेश कोडपे से बात नहीं हुई सच्चाई क्या है क्या नहीं नहीं तो उनकी भी बात रखी जाती।
*— धर्मेंद्र सिंह बघेल, पत्रकार सीधी*
*मो. 9993496274*
