*सीधी में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज — पूजा पार्क में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी के लाइव संबोधन पर लिया विकसित भारत का संकल्प*

0 12
AD Top-1 728×100

*सीधी में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज — पूजा पार्क में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी के लाइव संबोधन पर लिया विकसित भारत का संकल्प*

धर्मेंद्र सिंह बघेल, पत्रकार (MJ), सीधी*

*सीधी।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के पूजा पार्क में *‘विकसित भारत संकल्प सभा’* एवं *‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रसाल स्टेडियम में जिले की चारों विधानसभाओं से आए कार्यकर्ताओं के एकीकरण के साथ हुआ। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के ओजस्वी गायन से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।

इसके बाद दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण दिखाया गया। पीएम ने कहा — _“हमें कष्ट न हो, इसलिए आज ही हमें कार्य करना होगा। राष्ट्र के विकास में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।”_ संबोधन के बाद हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से सेवा और विकसित भारत का संकल्प लिया।

*सेवा ज्योति प्रज्वलित कर रवाना हुईं चारों विधानसभा की यात्राएं*

दिल्ली में सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के क्रम में सीधी में भी अतिथियों ने मुख्य मशाल से सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसी लौ से जिले की चारों विधानसभा — *सीधी, चुरहट, सिहावल और धौहनी* — के लिए आई मशालों को प्रज्वलित कर यात्रा के लिए रवाना किया गया। ये यात्राएं हर विधानसभा में जाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश देंगी।

कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह, के.के. तिवारी, लालचंद गुप्ता, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100