समस्त नारी जाती के सम्मान में शुरू किया महाअभियान……

0 103
AD Top-1 728×100

समस्त नारी जाती के सम्मान में शुरू किया महाअभियान……
“बर्ड फ्रीडम डे” अभियान के संस्थापक विपिन कुमार जैन की एक और नई पहल………..
समस्त नारी जाती को अभिशापित शब्दो से आज़ाद कराने के लिए शुरू किया “वाणी संयम” अभियान …जहाँ आम नागरिको को माताओ, बहनों और बेटियों पर बने अपशब्दों को मुख से नही निकालने की दिलाई जाएगी शपथ ….
अभियान के प्रथम दिन ही जुड़े सैंकड़ो लोग …
गुलाबी नगरी जयपुर वासियो ने दी महिलाओं का आदर करने की सीख
“वाणी संयम” अभियान के पोस्टर का विमोचन सिरसी रोड स्थित सात रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स ( रंगोली ग्रीन, रंगोली गार्डन, रोज़वुड, अमलतास, डेस्टिनेशन, सिल्वर क्राउन, ग्रांड रेजीडेंसी ) के निवासियों के मध्य अमलतास अपार्टमेंट में हुआ जहाँ निवासियों ने नारी सम्मान में माताए बहनों एवम बेटियों पर बने अपशब्दों का प्रयोग नही करने की शपथ ले वाणी संयम अभियान को बल दिया…
कायर्क्रम के सफल आयोजन के लिए वाणी संयम अभियान के मुख्य संयोजक अधिवक्ता श्री ललित शर्मा एवम अभियान को बल देने हेतु श्री पंकज लीला एवम सभी अपार्टमेंट्स के निवासियों का तहे दिल से किया धन्यवाद ……
अभियान के समर्थन में आगे आयी शक्ति फिल्म्स प्रोडक्शन के सदस्य और अभियान के पोस्टर का विमोचन सहकार मार्ग स्थित रेस्टोरेंट हॉप्स एंड टेटर्स में भी किया गया जहाँ अम्बालिका शास्त्री , रोटेरियन अरविंद बत्रा, विष्णु टांक, रिंकू गुर्जर, एवम अभियान की ब्रांड अम्बेसडर मॉडल बिद्या शुक्ला उपस्थित रही…
अभियान के संस्थापक विपिन कुमार जैन ने बताया कि समस्त नारी जाती को अभशापित शब्दों से आज़ाद कराने के उद्देष्य से माताओ, बहनों एवम बेटियों पर बने अपशब्दों को मुख से नही निकलने का संकल्प जन मानस को दिलाया जाएगा..
इस अभियान की शुरुआत जयपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित टैक्सी स्टैंड के सदस्यों को यथा संभव मुख से अपशब्द नही निकलने का संकल्प दिला कर की गयी एवम अभियान के प्रथम दिन ही सैंकड़ो लोगो का समर्थन मिला..
आओ बने सभ्य नागरिक और यह संकल्प ले कभी मुख से अपशब्दों का प्रयोग नही

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100