नेताजी लाखों आतिशबाज़ी में उडाते पर नही बनवाते गरीबों के आशियाने

0 117
AD Top-1 728×100

गरीबों के आशियाने टूटे अब तक प्रशासन की नहीं मिली मदद


यूं तो सरकार की योजनायें गरीबों के लिए होती हैं इन योजनाओं को नेताजी मंचों से बखान करते हैं पर धरातल पर हकीकत कुछ और ही है बात हम यहां करेली तहसील के आमगांव बड़ा ग्राम की कर रहे हैं जहां गरीबों के मकान टूटे कई महीने बीत गए पर प्रशासन की तरफ से इनके लिए कोई आर्थिक मदद अब तक नहीं मिली ग्राम सिमरिया खुर्द जोकि आमगांव बड़ा अंतर्गत आता है वहां बरसात के दौरान कुछ गरीब परिवारों के मकान टूट गए थे लगभग तीन परिवार वालों के आशियाने अब तक टूटे पड़े हुए हैं और वे प्राथमिक शाला आमगांव बडा के भवन में रह रहे हैं जिसमें अभी शाला नहीं लगती अन्य भवन में शाला लगती है पर कब तक गरीब परिवार इस तरह प्राथमिक शाला भवन में रहेंगे।

एक तरफ जहाँ नेताजी के कार्यक्रम को लेकर रातों रात बंज़र और खंडहर जगह को चगन मगन कर दिया जाता लाखों का फंड रातों रात निकल जाता वहीं गरीबों के महिनों से टूटे पड़े मकानों के लिए फंड नही।
प्रशासन द्वारा इनका सर्वे हो चुका है
प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि जल्द इन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि ये अपने अपने आशियाने में खुशी खुशी रह सके।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100