नाम चार में सिमटी अतिक्रमण की कार्यवाही लोगों ने लगाया पक्षपात का आरोप 25000 की व्यय राशि में गिरा एक टपरा ?

0 233
AD Top-1 728×100

सीधी ( कमलेश्वर सिंह) मझौली | अतिक्रमण हटाने के अभियान को देखते हुए जहां लोग सुबह से उत्साहित थे वही उत्साह शाम 5:00 बजे तक मायूसी में उस समय बदल गया जब कार्यवाही के नाम पर मात्र एक टपरा प्रशासनिक अमले द्वारा गिराया गया, वह भी उस स्थान से जहां जाम लगने की कोई संभावना नहीं दिखती थी जिस टपरे में चार-पांच गरीब परिवार सड़क किनारे जूता चप्पल रख अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे । बता दें कि मझौली मेन बाजार में जाम की स्थिति को देखते हुए लगातार खबर प्रकाशन के बाद 10 दिन से की जा रही नाप की कार्यवाही भी लोगों में असंतुष्टि का कारण बनी रही। 10 दिन में लगभग 5-6 बार नाप की गई, जिसमें वही पटवारी राजस्व निरीक्षक के नाप में हर बार भिन्नता आने से लोगों में असंतोष एवं लेनदेन की शंका जागृत हो गई तथा सवसे 150 मीटर की लंबाई वाली मेन बाजार की रोड को 50 से 15 फीट की चौड़ाई में चिन्हित किया जाना, नाप करने वाले कर्मचारियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं । अतिक्रमण को लेकर अधिकतम लोगों द्वारा सुबह से अपने से मजदूर लगाकर अतिक्रमित स्थान को खाली कराया गया,वही अधिकांश लोग बेफिक्र बने रहे । मझौली पेट्रोल पंप से गणेश सोनी के घर तक के अतिक्रमण गोमतियां एवं टपरे हटा दिए गए थे। वहीं बाजार के भी अधिकांश लोग अपने से हटा रहे थे। लेकिन प्रभावशाली लोगों के न हटाने एवं प्रशासनिक अमला के ढीले रवैया के कारण अड़ गए। अतिक्रमण हटाए जाने के नाम पर शाम 4:00 बजे तक ₹25000 के व्यय के साथ, चार विभागों के कर्मचारियों, जिसमें राजस्व, पुलिस ,नगर परिषद, एवं लोक ग्रामीण यांत्रिकी विभाग शामिल रहा । मात्र पुरानी हॉस्पिटल के पास टीन के बने एक टपरी को गिराया गया। इतना ही नहीं नाप जोख किए जाने मे भारी अनियमितता देखी गई ।जब प्रशासनिक अमले के सामने नाप की गई तो वहां गलत किए जाने का प्रमाण मिला ।वही मेन रोड की चौड़ाई जहां 6 मीटर तक ली गई है । वहीं बीच चौराहे से उमरिया की रोड की चौड़ाई 8 मीटर तक ली गई है । इससे अधिकांश व्यवसायी असंतुष्ट है।

इनका कहना है

लोग सुबह से अपना टपरा झोपड़ी गिराना चालू कर दिए थे जिससे उन्हें आज भर का और मौका दिया गया है कल पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी । एक टपरा गिराया गया है जो साबित करता था कि लोग इसे हटाने के मूड में नहीं है – अखिलेश सिंह उपखंड अधिकारी मझौली

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100