सुन्नी वक्फ बोर्ड का दो टूक जवाब, पुनर्विचार याचिका नहींं

0 145
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकार रहे यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने कहा कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूकी ने कहा कि वह न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं और बोर्ड का इस फैसले को चुनौती देने का कोई विचार नहीं है। फ़ारूक़ी ने कहा कि 5 एकड़ जमीन लेने को लेकर बोर्ड के मेंबर के साथ बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने साफ कहा, ‘हमें सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य है। फैसले से पहले सभी का कहना था कि कोर्ट का फैसला मान्य होगा। इसलिए अब अगर कोई रिव्यु पेटिशन की बात करता है तो यह गलत होगा।’

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100