पिंक वोमेनिया क्लब की ओर से दिवाली बैश का आयोजन

जयपुर के पिंक वोमेनिया क्लब की ओर से दिवाली बैश का आयोजन बुधवार की शाम को टोंक रोड ,जयपुर स्थित एक निजी क्लब में किया गया। इस मौके पर क्लब की फाउंडर कानू मेहता, के साथ क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मॉडर्न दिवाली सेलिब्रेशन थीम पर आयोजित इस स्नेह मिलन संध्या पर क्लब के सदस्य ट्रेडिशनल की जगह मॉडर्न परिधानों में नज़र आये। इस धूम धड़के और मस्ती के मौके पर क्लब के सदस्यों के लिए कई पार्टी गेम्स भी आयोजित किये गए, जिनका सभी सदस्यों ने जमकर आनंद उठाया। नए गानों और डीजे की धुनों पर सभी ने खूब डांस किया और अपनी उपस्थिति दर्ज करवा इस आयोजन को सफल बनाया। पिंक वोमेनिया क्लब द्वारा समय समय पर इस तरह के मिलन समारोह एवं चर्चाओं का आयोजन किया जाता रहा है।
गौरतलब है की पिंक वोमेनिया क्लब एक ऐसा मंच है, जहां महिला उद्यमी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए नेटवर्किंग कर सकती हैं, साथ में अपनी अच्छे कार्यों के लिए समाज में पहुंच बना सकती हैं। पिंक वोमेनिया जयपुर की महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने, मनोरंजन करने और उन्हें सामाजिक रूप से प्रोत्साहित करने के अवसर प्रदान करता है। फाउंडर कानू मेहता ने बताया की क्लब के अंतर्गत महिलाएं आपस में मिलने और अभिवादन करने के लिए एक साथ आती हैं, सदस्य सामाजिक मामलों पर चर्चा का आयोजन भी कर सकते हैं, त्योहार मना सकते हैं इसके अलावा पिकनिक मनाने भी जा सकते हैं।i

