सीधी कलेक्टर का औचक छासीधी कलेक्टर का औचक छापा: आदिवासी बालक आश्रम शाला चकड़ौर में अव्यवस्था देख भड़के विकास मिश्रा, हेडमास्टर को लगाई फटकार, पूरे स्टाफ को नोटिस!*

0 29
AD Top-1 728×100

*सीधी कलेक्टर का औचक छासीधी कलेक्टर का औचक छापा: आदिवासी बालक आश्रम शाला चकड़ौर में अव्यवस्था देख भड़के विकास मिश्रा, हेडमास्टर को लगाई फटकार, पूरे स्टाफ को नोटिस!*

धर्मेंद्र सिंह बघेल
*पत्रकार, एमजे पत्रकारिता, सीधी | 9993496274*

*सीधी* जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्र की *बालक आश्रम शाला चकड़ौर* में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। आज *कलेक्टर विकास मिश्रा* ने अचानक निरीक्षण किया तो हकीकत देखकर उनका पारा चढ़ गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि —

– आश्रम में साफ-सफाई और अव्यवस्था का अंबार।
– बच्चों की उपस्थिति बेहद कम, कई छात्र नदारद।
– बच्चों का शैक्षणिक स्तर बहुत कमजोर, किताबें तक नहीं खुलीं।
– मिड-डे मील और छात्रावास की व्यवस्थाओं में भी लापरवाही।

यह सब देखकर कलेक्टर *विकास मिश्रा ने मौके पर ही हेडमास्टर को जमकर फटकार लगाई* और कहा कि आदिवासी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने तुरंत निर्देश दिए कि *आश्रम के अधीक्षक और सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए* और व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आश्रम में शिक्षक अक्सर नदारद रहते हैं और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100