बड़ी खबर सीधी: छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर हमला कर कैदी छुड़ाने का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 गाड़ियां बरामद, 9 पर 30-30 हजार का इनाम!*

*बड़ी खबर सीधी: छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर हमला कर कैदी छुड़ाने का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 गाड़ियां बरामद, 9 पर 30-30 हजार का इनाम!*

धर्मेंद्र सिंह बघेल
*एमजे पत्रकारिता, सीधी | 9993496274*
*सीधी।* छुहिया पहाड़ पर हुए फिल्मी हमले का सीधी पुलिस ने 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। *पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी* के नेतृत्व में *रीवा, मैहर, मऊगंज और सीधी* की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
*प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार -*
दिनांक *29 सितंबर 2026* को ओडिशा के *सर्किल जेल फुलवानी, कंधमाल* से बंदी *आदित्य मिश्रा* को रीवा विशेष न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा था। तभी थाना रामपुर नैकिन के छुहिया पहाड़ पर आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अलग-अलग वाहनों से ओडिशा पुलिस के वाहन को घेर लिया। आरोपियों ने *बेसबॉल बैट, डंडों से हमला, फायरिंग और स्प्रे* कर पुलिसकर्मियों से मारपीट की और बंदी को छुड़ा कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही *SP संतोष कोरी खुद मौके पर पहुंचे* और IG रीवा जोन *श्री गौरव राजपूत* एवं DIG रीवा *श्री हेमंत चौहान* के निर्देशन में 4 जिलों की टीमों को लगाया गया।
*बड़ी सफलता —*
– *एक आरोपी गिरफ्तार — कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह बघेल*, निवासी चौखड़ा, थाना जनेह, रीवा (वर्तमान प्रयागराज)।
– पूछताछ में खुलासा — कैदी को छुड़ाना पहले से प्लान था।
– *दो वाहन बरामद — टाटा हैरियर DL3CCR0538 और GJ34D5455*
– दो और वाहन — सफेद हैरियर और ब्रेजा की तलाश जारी।
*फरार आरोपियों की पहचान —*
1. कुलदीप ओझा 2. संजय पटेल 3. सचिन पटेल 4. आशीष पटेल 5. संग्राम सिंह 6. राजा पटेल 7. पुन्नी 8. रवि और 4-5 अन्य।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन ने सभी फरार आरोपियों पर *30-30 हजार रुपए का इनाम* घोषित किया है। पहले यह इनाम 10 हजार था।
*रामपुर नैकिन थाने में अपराध क्रमांक 1000/2026, BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट* के तहत केस दर्ज।
पुलिस ने अपील की है कि इन आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का इनाम दिया जाएगा और नाम गुप्त रखा जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई में *अतिरिक्त SP कमला जोशी, SDOP रावेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी, केदार परौहा, विवेक द्विवेदी, चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा और साइबर टीम* का सराहनीय योगदान रहा।
इनका कहना
9 आरोपियों से बात नहीं हुई नहीं तो उनका भी बात रखा जाता है सच्चाई क्या-क्या नहीं!
