सीधी जिले के किसानों के लिए खुशखबरी: कृषि यंत्रों पर मिलेगा भारी अनुदान, 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 14 को निकलेगी लॉटरी*

*सीधी जिले के किसानों के लिए खुशखबरी: कृषि यंत्रों पर मिलेगा भारी अनुदान, 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 14 को निकलेगी लॉटरी*
धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार, सीधी (मो. 9993496274)
*सीधी।* जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग ने बड़ी सौगात दी है। *ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल* पर आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
कृषि विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार *03 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक* किसान निम्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं –
*इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान -*
1. फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर
2. स्वचालित हाई ग्राउंड क्लीयरेंस स्प्रेयर – बूम टाइप
3. रीपर (स्वचालित)
4. रीपर (ट्रैक्टर चलित)
5. शुगरकेन रेटून मैनेजर
6. रिजर
7. ब्रॉड बेड फरो-प्लांटर
*लॉटरी 14 अक्टूबर को -* प्राप्त आवेदनों की लॉटरी *14 अक्टूबर 2026* को निकाली जाएगी।
*धरोहर राशि (DD) जमा करना जरूरी -*
आवेदन के साथ किसान को अपने बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम DD जमा करना अनिवार्य है। बिना DD के आवेदन मान्य नहीं होगा।
– फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर – *₹ 5500*
– स्वचालित हाई ग्राउंड स्प्रेयर – *₹ 15,000*
– रीपर (स्वचालित) – *₹ 2300*
– रीपर (ट्रैक्टर चलित) – *₹ 2300*
– शुगरकेन रेटून मैनेजर – *₹ 5000*
– रिजर – *₹ 2500*
– ब्रॉड बेड फरो-प्लांटर – *₹ 3000*
किसान भाई समय पर अपना आवेदन ई-कृषि यंत्र पोर्टल पर करें और इस योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
