सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ”कृषि विज्ञान केंद्र सीधी“ में “प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों “ की कार्यशाला संपन्न!

0 53
AD Top-1 728×100

सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ”कृषि विज्ञान केंद्र सीधी“ में “प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों “ की कार्यशाला संपन्न


धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
9993496274

सीधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ”कृषि विज्ञान केंद्र सीधी“ में “प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों “ की कार्यशाला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती हमारी पहचान रही है और उसे पहचान को पुनः वापस लाना होगा। जैविक और प्राकृतिक खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और हमारी सेहत को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने जैविक और प्राकृतिक खेती के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज हम यूरिया व अन्य उर्वरकों के माध्यम से अपने शरीर के अंदर जहर डाल रहे हैं। हमारी मिट्टी बंजर हो रही है, इसलिए सभी किसान भाई धीरे-धीरे प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर लौटे, जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती हिंदुस्तान की पहचान रही है। अंग्रेज एवं पाश्चात्य संस्कृति के कारण हम धीरे-धीरे अत्यधिक फसल लेने के चक्कर में रासायनिक उर्वरक जमीन में डालकर जमीन को हम बंजर बनाने का गलत काम कर रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंसानुरुप हम सभी जैविक खेती को अपनाए ताकि हमारी भूमि उर्वर बनी रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजूराम जी सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार साहू, वरिष्ठ नेता डा देवेन्द्र त्रिपाठी, विश्वबंधु द्विवेदी, अखिलेश पाण्डेय, लोरिक यादव, प्रमोद द्विवेदी, निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, जगदम्बा सोनी, योगेन्द्र सिंह, पंकज पाण्डेय, अजय सिंह छोटू, श्रीमती अन्नू पाण्डेय, अंजनी सिंह, संतोष द्विवेदी, राजेश्वर पटेल, राजेश मिश्र, सरोज शाहू, कृषि वैज्ञानिक एवं किसान सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100