भाजपा प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएगी– इंद्रशरण

भाजपा प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएगी, इंद्रशरण


समाज सेवक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
मण्डल प्रभारी घोषित
सीधी भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 अप्रैल को अपना 41 वां स्थापना दिवस हर्षउल्लास के साथ सभी मतदान केंद्रों पर गरिमामय वातावरण में मनायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कार्यक्रम को भव्य ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा,रीवा- शहडोल संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के निर्देशानुसार व सहमति से सभी मंडलों में मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुवे ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर नैकिन जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, चुरहट जिला उपाध्यक्ष सुुधीर शुक्ला, खड्डी वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह परिहार, पटपरा बद्री मिश्रा, सीधी नगर जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, कुचवाही जिला मंत्री अंजू पाठक, सेमरिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया,बरमबाबा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्ववन्धु धर द्विवेदी, सिहावल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,बहरी जिला मंत्री रवि चंद् सिंह परिहार, सोनबरसा जिला महामंत्री केमला प्रजापति, कुसमी जिला उपाध्यक्ष डॉ यू के श्रीवास्तव, पोडी भाजपा नेता अखिलेश पांडे,मडवास वरिष्ठ भाजपा नेता लवकेश सिंह, मझौली वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मनोज मिश्रा को मंडलों के प्रभारी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने सभी मंडल अध्यक्ष और प्रभारी का आह्वान किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक कार्य योजना बनें और कोविड19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी का स्थापना दिवस सभी बूथों पर गर्व और उत्साह के साथ मनाऐ।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी
