एक बार फिर तेंदुआ ने एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है।



समाज सेवक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बार फिर तेंदुआ ने एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है। आपको बता दें कि पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत ग्राम रजनिया गांव की बताई जा रही है। जहां पूरा घटनाक्रम आज शाम 8:00 बजे का है और मासूम बच्ची घर के आंगन में ही खेल रही थी। उसी दौरान तेंदुआ अचानक आ गया और गर्दन पर झपट्टा मार के जंगल की ओर भागने लगा, जब इस मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने हल्ला गुहार किया इस दौरान तेंदुए ने बच्ची को छोड़ दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार हेतु मासूम 7 वर्षीय बच्ची को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों की टीम में मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस पूरे घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है साथ ही सूचना के बाद पुलिस सहित फॉरेस्ट की टीम पहुंची है।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी
