कोरोना काल में गंदगी दूसरी बीमारियों को दे रही है निमंत्रण

0 33
AD Top-1 728×100

कोरोना काल में गंदगी दूसरी बीमारियों को दे रही है निमंत्रण 

समाज सेवक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल 

साफ सफाई के काम में सीधी नगर पालिका लापरवाह – पंकज
सीधी 03 अप्रैल,2021
जिला कांग्रेस कमेटी के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा है की नगरीय निकाय क्षेत्र सीधी अंतर्गत अभी भी कुछ वार्डो में पहले जैसी समस्या बनी हुई है।शहर के कुछ वार्डो में अभी भी नालियां मलवे से भरी है वार्ड के निवासियों का रहना दूभर हो रहा है इसकी साफ सफाई व्यवस्था की जाएं। कई वार्डो में पानी की समस्या पहले जैसी बनी है अब गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है अब पानी की दोगुनी जरुरत पड़ रही हैं जहां पर पानी की समस्या है वहा पर पानी की व्यवस्था तत्काल कराई जाएं।उचित मूल्य खाद्यान की पात्रता पर्ची से गरीब परिवार के पात्र हितग्राहियों का नाम काट दिया गया था अभि भी कुछ परिवार का नाम नहीं जुड़ा है उसे भी जल्द जुड़वाया जाएं।पंकज सिंह ने एक बयान में कहा है कि कोरोना महामारी का संकट तेजी से फैल रहा है और ऐसे में शहर की गंदगी और बीमारियों को निमंत्रण दे रही है। शहर के नागरिक परेशान हैं और उन्हें ना तो बेहतर सफाई की सुविधा मिल पा रही है ना पेयजल की व्यवस्था ठीक ढंग से हो पा रही है और ना ही गरीब परिवारों के लिए पात्रता सूची को संशोधित किया जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस नेतृत्व ऐसी परिस्थिति को कतई चुपचाप रह कर नहीं देख सकता है।अभी कुछ दिनों पहले आईटी सेल की टीम ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर और नगरपालिका सीएमओ को वार्डो की समस्या से अवगत कराया था और हमे आश्वाशन दिया गया था की समस्याओ को जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा।यदि सीधी नगर पालिका शहर के निवासियों की समस्याओ के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी को जनहित में आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100