जयपुर के ललित शर्मा “जार राज्य स्तरीय सम्मेलन” में सम्मानित

0 35
AD Top-1 728×100

जयपुर

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की दौसा जिला इकाई द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन दौसा के रावत पैलेस होटल में आयोजित किया गया। जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मलेन के अंतर्गत शपथ ग्रहण, प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, सम्मान समारोह और पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा का आयोजन किया गया। सूचना जनसंर्पक राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग जी और महिला विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश के आतिथ्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जयपुर स्थित पर्लकॉन के सीएमडी ललित शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मानवाधिकार आयोग सदस्य न्यायमूर्ति महेश चंद्र शर्मा, दौसा सांसद जसकोर मीणा, जयपुर प्रान्त के प्रचार प्रमुख मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जयपुर संभागीय सचिव जार महेश बालाहेड़ी थे।

गौरतलब है की इस सम्मलेन में राज्य भर से भरतपुर, अलवर, दौसा, बीकानेर, उदयपुर, राजसमन्द, सीकर, श्रीगंगानगर, अजमेर सहित हिमाचल के सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पत्रकारों का परिचय, मिलन, स्वागत – सम्मान एवं पत्रकारों के प्रतिभावान बच्चों को पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन, पत्रकार सम्मेलन एवं एकता के लाभ पर विस्तृत जानकारी दी एवं पत्रकार सुरक्षा कानून पर आपसी विचार – विमर्श व चर्चा की गयी ।

दौसा के एक किसान परिवार में जन्मे ललित शर्मा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में स्नातक के पश्चात समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा ली। राजस्थान विवि से एलएलएम करने के बाद एडवोकेट ललित शर्मा ने हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दी। अपनी लेखनी और भाषा दक्षता के चलते मीडिया जगत में अपना नाम कमाया और जी मीडिया समूह से जुड़े। इसके अलावा ललित शर्मा ईटीवी राजस्थान के लीगल एडवायजर भी रहे। वर्तमान में ललित शर्मा जयपुर स्थित अपनी फर्म पर्लकॉन कम्यूनिकेशन के मार्फ़त कई बड़े ग्रुप्स को लीगल के साथ पीआर सर्विसेज रहे हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100