थाइलैंड में होने वाले पहले विश्व बीच गेम्स पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में कुलदीप सिंह मोकावत लेंगे हिस्सा

जयपुर: 31 वर्षीय कुलदीप सिंह मोकावत, थाईलैंड के फुकेट में आयोजित होने वाले पहले विश्व बीच गेम्स पेंचक सिलाट
चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह चैंपियनशिप 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस वर्ष 21-23 जून को लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नॉलजी, भोपाल में आयोजित चयन में उनकी भागीदारी की पुष्टि की गई थी।
मोकावत, देश भर के 20 अन्य लोगों के साथ, भारतीय पेंचक सिलाट टीम (पुरुष और महिला) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 65-70 ”किलोग्राम भार वर्ग के तहत भाग ले रहा है।
इससे पहले मोकावत ने 2016 में 5 वीं एशियन बीच गेम्स, बिएन डोंग पार्क, दानंग, वियतनाम में आयोजित मार्शल आर्ट श्रेणी (पेंचक सिलाट) में कांस्य पदक हासिल किया था।
अपने उत्साह को साझा करते हुए, मोकावत ने कहा, “इस तरह के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रत्येक व्यक्ति को मार्शल अपना चाहिए। यह खेल ना केवल अपनी सुरक्षा के नज़रिए से ख़ास है बल्कि इससे सेल्फ़- कॉन्फ़िडेन्स, सेल्फ़-डिसप्लिन और सेल्फ़- मोटिवेशन भी मिलता है। साथ ही बॉडी फ़िट रहती है। इसे केवल एक सुरक्षा उपाय तक सीमित नहीं रखकर एक खेल के रूप में भी देखना चाहिए। ”
उन्होंने आगे कहा, “लंबे समय से हम खुद को मुट्ठी भर खेलों तक सीमित कर रहे हैं। यह समय है जब हमें नई पीढ़ी को अन्य खेलों से परिचित करना चाहिए और उन्हें अलग अलग देशों में हो रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अवगत कराया जाए।” 
