जिले में अब तक 735.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

0 42
AD Top-1 728×100

जबलपुर 17 अगस्त । जिले में एक जून से 17 अगस्त की सुबह तक 735.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में 661.8 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक जून से 17 अगस्त की सुबह तक वर्षामापी केन्द्र जबलपुर में 955.2 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार पनागर में 557.9 मिलीमीटर, कुंडम में 655.7 मिलीमीटर, पाटन में 968.9 मिलीमीटर, शहपुरा में 749.4 मिलीमीटर, सिहोरा में 644 मिलीमीटर और मझौली वर्षामापी केन्द्र में 616 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100