माइक हेसन ने शास्‍त्री को दोबारा कोच बनने पर दी बधाई

0 48
AD Top-1 728×100

वेलिंगटन
पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्‍त्री को दोबारा टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्‍त किया गया है। कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने टॉप-3 दावेदारों में रवि शास्‍त्री को शीर्ष पर रखा। इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर न्‍यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन रहे। कपिल देव ने कहा था कि हेसन के पास अच्‍छे आईडिया थे और वह बेहद करीबी मुकाबले में शास्‍त्री से पीछे रह गए। हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बन पाने का मलाल हेसन पर बिलकुल नजर नहीं आया। उन्‍होंने शास्‍त्री को दोबारा कोच बनने पर शुभकामनाएं दी। शास्‍त्री ने इस पर अपने करीबी स्‍पर्धी हेसन को दिल जीत लेने वाला जवाब दिया।
न्‍यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘टीम इंडिया का दोबारा हेड कोच बनने पर बधाई रवि शास्‍त्री, आपको और टीम को आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं। इस पर भारतीय कोच रवि शास्‍त्री ने जवाब दिया, ‘धन्‍यवाद माइक। बहुत सराहना करता हूं। कोचिंग के झंडे को हमेशा उठाए रखें। हेसन को न्‍यूजीलैंड का लंबे समय तक कोच बने रहने का अनुभव हासिल है।
कपिल देव की अगुवाई वाली सीएसी ने इंटरव्‍यू के बाद हेसन को दूसरे स्‍थान पर रखा। शास्‍त्री का कार्यकाल संभवत: 24 नवंबर 2021 तक रहेगा। बहरहाल, आपको पता हो कि 6 लोगों को भारतीय कोच बनने के लिए शॉर्टलिस्‍ट किया गया था। इसके शास्‍त्री के अलावा माइक हेसन, टॉम मूडी, रोबिन सिंह, लालचंद राजपूत और फिल सिमंस शामिल थे। अफगानिस्‍तान के पूर्व कोच फिल सिमंस ने निजी कारणों से आखिरी समय पर अपने आप को रेस से बाहर कर लिया। वैसे, याद हो कि भारतीय कप्‍तान विराट कोहली का समर्थन कोच रवि शास्‍त्री को हासिल है। वेस्‍टइंडीज दौरे पर जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कोहली ने कहा कि अगर शास्‍त्री कोच के रूप में अपना काम जारी रखते हैं तो टीम को बहुत खुशी होगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100