टी-20 : रोहित शर्मा ने तोड़ा कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड

0 76
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 4 नवंबर।   दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैच में महज आठ रन बनाते ही ‘हिटमैन’ ने न सिर्फ विराट कोहली को पछाड़ा बल्कि टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। हालांकि रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पांच गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए, बावजूद इसके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित के अब 99 मैचों में 2452 रन हो गए हैं वहीं विराट ने 72 मैचों में 2450 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के नियमित कप्तान कोहली इस मुकाबले से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर और रोहित दूसरे स्थान पर थे। कोहली ने 72 मुकाबलों में 50 की औसत से 2450 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.28 का रहा, उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं रोहित ने इस मैच से पहले 98 टी-20 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने चार शतक और 17 अर्धशतक भी बदौलत 2443 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा की औसत 32.14 की रही, जबकि स्ट्राइक रेट 136.55 रहा। दूसरा टी-20 मैच राजकोट और तीसरा नागपुर में खेला जाएगा। टी-20 के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज भी होनी है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100