अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत – सिवन

नई दिल्ली/बेंगलुरु । भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा! गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए, इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने खुलासा किया कि भारत अब अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है। भारत अब अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा। इसरो प्रमुख के सिवन ने ये जानकारी दी है।

इसरो चीफ डॉ. के सिवन ने बताया कि भारत अब अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसरो का यह मेगा प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा। सिवन ने बताया कि हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा। इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है।
