5 बच्चों की मां ने उनके हत्यारे पिता और पूर्व पति को माफ करने की अपील की

0 67
AD Top-1 728×100

कोलंबिया । साउथ कैरलिना की कोर्ट में हर आंख उस वक्त नम थी जब 5 बच्चों की मां ने उनके हत्यारे पिता और पूर्व पति को माफ करने की अपील की। ऐम्बर कैजर नाम की महिला ने कोर्ट में गवाही के दौरान अपने हत्यारे पति के बारे में कहा कि मेरे बच्चे अपने पिता से प्यार करते थे और उनकी ओर से वह अपने पति के लिए रहमदिली की गुहार कोर्ट से करना चाहेंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला लेगा वह उसका सम्मान करेंगी।

टिमोथी जोनस जूनियर नाम के इस शख्स ने 2014 में अपने ही घर में अपने पाचों बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पिछले सप्ताह ही जूरी ने टिमोथी को 5 बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया है। कैजर ने अपने बच्चों के हत्यारे और पूर्व पति के बारे में कहा, इस शख्स ने बेरहमी से मेरे बच्चों की हत्या की और उन पर कोई दया नहीं दिखाई। मैं आज अपनी तरफ से नहीं अपने बच्चों की तरफ से बोल रही हूं कि मेरे बच्चे अपने पिता से प्यार करते हैं। मुझे सिर्फ यही कहना है।
कैजर ने अपने बच्चों को याद करते हुए कहा कि उन्हें अफसोस है कि तलाक के बाद बच्चों को उनके पिता के घर छोड़ दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरे बच्चे जिस दर्द से गुजरे होंगे, मैं उस आवाज को सुन पा रही हूं। एक मां के तौर पर मेरा मन करता है कि मैं इस शख्स का चेहरा तहस-नहस कर दूं। यह मेरे अंदर की मां बोल रही है… यह वो दर्द है जो एक मां को सहना पड़ रहा है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100