एक्टर और मॉडल विद्या शुक्ला उदयपुर में हुई सम्मानित

राजस्थान। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन के तत्वाधान में झीलों की नगरी में “उदयपुर प्राइड अचीवमेंट अवार्ड 2019” का भव्य आगाज हुआ। 3 नवम्बर को उदयपुर के अनंत पैलेस में संपन्न हुए इस सम्मान समारोह में प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से उन शख्सियतों को अवार्ड से नवाज़ा गया जिन्होंने किसी न किसी रूप में अपने अविस्मरणीय कार्यों से अपने क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त की है।
इस सम्मान समारोह में फैशन और मॉडलिंग में नाम कमा रही विद्या शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। 20 साल की विद्या शुक्ला फोटोग्राफ़ी मॉडलिंग और एक्टिंग में विशेष रुझान रखती है। वे जयपुर स्थित एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रही हैं। विद्या ने एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रभावी व सराहनीय कार्य किया है। फ़ैशन मॉडलिंग और फोटोग्राफ़ी के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने के लिए यह सम्मान दिया गया।
गौरतलब है की देश भर से चुनी प्रतिभाओं में से विद्या शुक्ला को मॉडलिंग और फैशन एक्टिंग कैटेगरी में उदयपुर प्राइड अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। विद्या शुक्ला अब तक कई विज्ञापन फ़िल्मों में काम कर चुकी है विद्या शुक्ला का सपना देश के लिए एक बेहतरीन कलाकार और मॉडल बनना है । विद्या शुक्ला भारत की मानुषी चिल्लर को अपना रोल मॉडल मानती है।
