पर्लकॉन के सीएमडी ललित शर्मा का उदयपुर में हुआ सम्मान

0 115
AD Top-1 728×100

राजस्थान। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन के तत्वाधान में झीलों की नगरी में “उदयपुर प्राइड अचीवमेंट अवार्ड 2019” का भव्य आगाज हुआ। 3 नवम्बर को उदयपुर के अनंत पैलेस में संपन्न हुए इस सम्मान समारोह में प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से उन शख्सियतों को अवार्ड से नवाज़ा गया जिन्होंने किसी न किसी रूप में अपने अविस्मरणीय कार्यों से अपने क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त की है।

इस सम्मान समारोह में जयपुर निवासी ललित शर्मा को भी सम्मानित किया गया । ललित शर्मा जयपुर स्थित अपनी फर्म पर्लकॉन कंसल्टेंट्स के मार्फ़त कई बड़े ग्रुप्स को लीगल के साथ पीआर सर्विसेज रहे हैं । अनेको सामाजिक संस्थाओ से सक्रिय पदाधिकारी रहे ललित शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी व सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान उन्हें दिया गया।

गौरतलब है की जयपुर के सोशल एक्टिविस्ट, लीगल एडवाइजर और वरिष्ठ पत्रकार ललित शर्मा ने इससे पहले कई अवार्ड अपने नाम किये हैं। हाल ही में वे दुबई में आयोजित चार दिवसीय ऐतिहासिक कॉन्क्लेव का हिस्सा बनें। नेटवर्किंग के माध्यम से व्यावसायिक संपर्क, साख और संबंध बढ़ाने के बारे में उनकी विशिष्टता को प्रदर्शित करता है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100