बीएमसीएचआरसी एंव कैंसर केयर का 22वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

0 39
AD Top-1 728×100

जयपुर,भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं कैंसर केयर (वुमन विंग) का 22वां स्थापना दिवस समारोह आज एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लाॅन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथी राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चिकित्सालय की ओर से कैेंसर चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए चिकित्सालय को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के चिकित्सामंत्री श्रीरघु शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस दौरान बैंगलुरू के स्पेशली एबल्ड ग्रुप ”मिरेकल आॅन व्हील्स“ ने शानदार प्रस्तुति देते हुए अपनी प्रतिभा से दर्शकों को खडे़ होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कैंसर जागरूकता का संदेश देते हुए इन कलाकारों ने कई आकर्षक प्रस्तुतियां पेश की। गणपति वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में व्हील चेयर पर शिव तांडव और भरत नाट्यम की जुगलबंदी ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही व्हील चेयर पर शिवतांडव, योगा की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बनी। असत्य परसत्य की जीत का संदेश देने वाली भगवत गीता की प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने कैंसर रोगियों को कैंसर से लड़कर जीत हासिल करने का संदेश दिया। मिरेकल आॅन व्हील की प्रस्तुति से पूर्व प्रसिद्ध गायक प्रमोद त्रिपाठी ने ”तेरी मिट्टी में मिल जावां“, ”अष्टवम केशवम“ सहित कई गानों की प्रस्तुति से अपनी सुरीली आवाज के जादू से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल के चैयरमेन श्री नवरतन कोठारी ने कहा, ‘‘कैंसर रोगियों के सेवार्थ भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल का प्रत्येक सदस्य निरंतर सक्रिय रहा है। इन 22 वर्षों के सफलता पूर्वक सफर में हम हाॅस्पिटल के प्रत्येक सदस्य का आभार प्रकट करते है। हमें आपको यह बताते हुये खुशी हो रही है कि इन 22 वर्षों में अत्याधुनिक मशीनों, स्पेशल विशेषज्ञों से सुसज्जित मेडिकल टीम के द्वारा हमने 1.50 लाख से अधिक उपचारों के साथ लगभग 40,000 सफलता पूर्वक सर्जरी की है, साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ रूपये की लागत से अधिक मूल्य का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया है। संवेदनापूर्ण व विशेषज्ञता से परिपूर्ण ईलाज के अतिरिक्त हमनें ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के अंतर्गत लगभग 3500 से अधिक कैंसर उपचाररत बच्चों की दिली-इच्छाओं को पूरा भी किया है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी हम इसी प्रकार आप सभी की आशाओं पर खरा उतरेंगें।‘‘ इस मौके पर इंडसिंड बैंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं डिप्टी जोनल हैड राजस्थान रोहित अनेजा ने चिकित्सालय की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना डोनेट ए लाइफ के लिए एक करोड रूपए की सहयोग राशि भेट की। यह बैंक पूर्व में भी 1ण्25 करोड की सहयोग राशि दे चुका है।
अपनी स्थापना से लेकर अब तक 22 वर्षों के सफर में भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल ने कैंसर ईलाज़ के क्षेत्र में सफलता के नित नये आयाम स्थापित किये है। चिकित्सालय के 22 वर्षों की यात्रा और इस दौरान चिकित्सालय की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर चिकित्सालय की अधिशासी निदेशक डाॅ. मेजर जनरल एस.सीपारीक (सेवानिवृत) ने बताया कि चिकित्सालय विश्वस्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ ही हर माह करीब 1 करोड़ रूपए का निशुल्क उपचार जरूरतमंद को दे रहा है। समारोह में चिकित्सालय प्रबंध न्यासी विमल चंद सुराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी, कोषाध्यक्ष डाॅ. प्रेम सिंह लोढ़ा एवं शहर के चिकित्सा, राजनीति, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों सहित 4500 से अधिक लोग शामिल हुए।

इस मौके पर कैंसर रोगियों की सेवा के लिए कैंसर केयर सदस्याओं विमला जैन, विमला ढोलीया, ज्ञान गहलोत, उमा भार्गव, राजलक्ष्मी सहित विभिन्न सदस्याओं को उनके सेवा भावकार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100