विजयादशमी के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली सशक्त महिलाओं को “महिला सशक्तिकरण अवार्ड

0 87
AD Top-1 728×100

जयपुर। विजयादशमी के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली सशक्त महिलाओं को “महिला सशक्तिकरण अवार्ड” से सम्मानित किया गया। मौका था मंगलवार को वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में श्री गजलक्ष्मी इवेंट कंपनी की ओर से आयोजित चार दिवसीय “माँ रात्रि गरबा महोत्सव” और “रावण दहन” कार्यक्रम का।
इस अवसर पर न्यूज़ एंकर व पत्रकार रीमा गोधा, टीवी कलाकार शिखा पारीक, फिल्म निर्माता अंबालिका शास्त्री, मार्शल आर्ट ट्रेनर ऋचा गौड, सिंगर सुशीला भारती, सिंगर पूनम माथुर, ब्यूटीशन गीता यादव, समाज सेवीका डॉ शिल्पी चौहान, मिसेज एशिया डॉक्टर अनुपमा सोनी, आर्टिस्ट तरु सक्सेना और इवेंट मैनेजर कोमल चौहान सहित करीब 30 सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दीपक पंवार और सुनीता पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत थे, वही विशिष्ट अतिथि आर्यो ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के अरविंद अग्रवाल व पूजा अग्रवाल थे।

कार्यक्रम संयोजक समाज सेविका पूनम खंगारोत ने बताया कि आमेर कलेक्शन पर आधारित फैशन शो ने दर्शको को बांधे रखा, वहीं घूमर व भवई डांस की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। इस अवसर पर जय श्री राम के जयकारो के साथ 50 फीट के रावण का दहन भी किया गया और लगभग पच्चीस हज़ार लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100