केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले पिंक सिटी प्रेस क्लब पहुंचे

0 64
AD Top-1 728×100

जयपुर  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले पिंक सिटी प्रेस क्लब पहुंचे यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा विभाग के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई है और स्कॉलरशिप बजट सहित कई चीजों का ब्योरा लिया है। उन्होंने कहा कि संसद में नए कानून पास हो रहे हैं जिनका फायदा आम लोगों को मिले ऐसे कानून बनाने में हमारी सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा में तीन तलाक का बिल पास हुआ है वह जल्दी राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार मुस्लिम विरोधी नहीं है। मोदी सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
सूचना के अधिकार कानून में संशोधन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब जो संशोधन इस कानून में किया जा रहा है उसमें सरकार की तरफ से किसी भी तरह का गलत प्रावधान नहीं है। आरटीआई कानून को मजबूत करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार ने उसमें संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरटीआई कानून के नाम पर ब्लैकमेलिंग का काम करते हैं जिन पर अंकुश लगाने के लिए इस कानून में संशोधन करने का विचार केंद्र सरकार ने किया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100