*सांसद निधि के 5 लाख में सड़क नहीं, सिर्फ 13 घंटे JCB और 5 ट्राली मुरम — मड़वा पंचायत में बड़ा घोटाला?

*सांसद निधि के 5 लाख में सड़क नहीं, सिर्फ 13 घंटे JCB और 5 ट्राली मुरम — मड़वा पंचायत में बड़ा घोटाला?

धर्मेंद्र सिंह बघेल, पत्रकार (MJ) सीधी, 9993496274*
*रामपुर नैकिन/सीधी।* ग्राम पंचायत मड़वा में सांसद निधि से स्वीकृत *5 लाख* की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
*काम — मड़वा-कटारिया मुख्य मार्ग से प्रेमलाल जायसवाल के घर तक।* स्वीकृत राशि 5 लाख, पर मूल्यांकन सिर्फ *49,899 रुपये* दिखाया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने *13 घंटे JCB चलाकर मिट्टी खुदाई की और 5 गाड़ी रगड़ (मुरम) डालकर* सड़क बना दी। न सीसी, न गुणवत्ता, न मापदंड। मौके पर सड़क गड्ढों में तब्दील है।
*तीन अधिकारी सवालों के घेरे में —*
– *उपयंत्री:* बिना लेवल-मेजरमेंट के मूल्यांकन कैसे पास?
– *SDO:* 5 लाख का एस्टीमेट, 50 हजार का काम — बाकी पैसा कहां?
– *CEO जनपद रामपुर नैकिन:* सांसद निधि के काम का भौतिक सत्यापन क्यों नहीं?
ग्रामीणों ने कलेक्टर सीधी से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना
उप यंत्री एसडीओ सीईओ संपर्क नहीं हुआ है सच्चाई क्या है क्या वाकई में पंचायत में पैसा निकाल दिया गया है या नहीं बात अगर होती तो इनका भी पक्ष रखा जाता है
