राष्ट्रीय सरपंच संघ में सीधी को बड़ी जिम्मेदारी: चौपाल कोठार,की सरपंच शोभा यादव बनीं प्रदेश संगठन मीडिया प्रभारी*

*राष्ट्रीय सरपंच संघ में सीधी को बड़ी जिम्मेदारी: चौपाल कोठार,की सरपंच शोभा यादव बनीं प्रदेश संगठन मीडिया प्रभारी*
धर्मेन्द्र सिंह बघेल, पत्रकार एमजे पत्रकारिता सीधी*
9993496274
*सीधी।* राष्ट्रीय सरपंच संघ (म.प्र.) ने जिले की सक्रिय सरपंच को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। *ग्राम पंचायत चौपाल कोठार, जनपद पंचायत सीधी की सरपंच श्रीमती शोभा यादव* को आज दिनांक 11/10/24 से *प्रदेश संगठन मीडिया प्रभारी* के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय सरपंच संघ म.प्र. के *प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर* द्वारा जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि गांधी जी द्वारा अपेक्षित ग्राम स्वराज्य एवं पंचायती राज के सपने को पूर्ण करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
बताया गया कि संघ के संगठन विस्तार और सरपंचों की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से पहुंचाने के लिए शोभा यादव की कार्यशैली को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उनकी नियुक्ति पर जनपद के सरपंच संघ, ग्रामवासियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। नियुक्ति की सूचना आयुक्त पंचायत भोपाल, कलेक्टर सीधी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी भेजी गई है।
