प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में हिंदी पखवाड़े के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित संपन्न!

0 19
AD Top-1 728×100

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में हिंदी पखवाड़े के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित संपन्न

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी एमजे पत्रकारिता
9685862495

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान एवं प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह के निर्देशन में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विविध शैक्षणिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा, साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि और जागरूकता विकसित करना रहा।

हिंदी पखवाड़े के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही “भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता, हिंदी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले साहित्यकारों पर व्याख्यान तथा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, कहानी लेखन, भाषण, सुलेख, हिंदी साहित्य एवं व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान तथा अनुवाद प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।

व्याख्यान कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार मिश्रा, कार्यपरिषद सदस्य, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा एवं उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड ने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि मीडिया क्षेत्र से उपस्थित धर्मेंद्र सिंह बघेल ने हिंदी भाषा को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विषय विशेषज्ञ डॉ. अनिल सिंह, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, ने हिंदी भाषा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसार की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। वहीं डॉ. विनोद साकेत, विभागाध्यक्ष हिंदी, ने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के प्रमुख साहित्यकारों को पढ़ने और उनके साहित्य को समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप से परिचित कराने के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों एवं स्थानीय विद्वानों को आमंत्रित कर व्याख्यान भी आयोजित किए गए।

प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. राजकुमार सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दिलीप सोनी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. राममिलन प्रजापति, डॉ. अनिरुद्ध प्रजापति, डॉ. बिंजू कुमारी, डॉ. मनोज जायसवाल, रामानुज पटेल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100