कांग्रेस के आरोप निराधार, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाने की कोशिश : मंजू सिंह,संवैधानिक संस्थानों पर उंगली उठाना और उन्हें बदनाम करना कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी साजिश — देव कुमार

कांग्रेस के आरोप निराधार, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाने की कोशिश : मंजू सिंह

module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी एमजे पत्रकारिता
9993496274
संवैधानिक संस्थानों पर उंगली उठाना और उन्हें बदनाम करना कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी साजिश — देव कुमार
भाजपा ने आयोजित की पत्रकार वार्ता
सीधी चुनाव आयोग, एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस एवं राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। सीधी सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे एवं भ्रामक तथ्यों के आधार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम और अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 26 सितंबर की बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि एसआईआर से संबंधित निर्णय किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जब चुनाव आयोग स्वयं अपना पक्ष स्पष्ट कर चुका है तो कांग्रेस किस आधार पर आरोपों को आगे बढ़ा रही है।
मंजू रामजी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जिस मीडिया रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए गए, उसके बाद आयोग का स्पष्टीकरण सामने आ चुका है। किसी मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है। फार्म-6 से जुड़े विषय पर भी उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया और तथ्यों को सामने रखकर ही राजनीतिक बहस होनी चाहिए।
कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे पत्र को एसआईआर से जोड़ने पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अनुसार उक्त पत्र एसआईआर से संबंधित न होकर प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी से जुड़े आंतरिक प्रशासनिक विषय से संबंधित था। ऐसे प्रशासनिक मामले को चुनाव प्रक्रिया से जोड़कर राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। चुनाव आयोग के आईटी सिस्टम की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्र विशेषज्ञों की समिति के माध्यम से व्यवस्था की जांच की प्रक्रिया मौजूद है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किया कि जब चुनाव आयोग एसआईआर को लेकर अपना स्पष्ट पक्ष रख चुका है तो आरोपों पर अब भी कायम रहने का आधार क्या है? क्या कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नही करती है और क्या वह आयोग के स्पष्टीकरण के बाद अपने आरोपों पर पुनर्विचार करेगी?
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर चुनावी असफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जनता के बीच जाकर सेवा, कार्य और नीतियों के आधार पर जीते जाते हैं। संस्थाओं पर बिना पर्याप्त तथ्यों के आरोप लगाकर जनता में अविश्वास पैदा करना लोकतंत्र के हित में नहीं है। नेताओं ने कहा कि सरकार की आलोचना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता।
पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष मनीला सिंह, अनिल पाण्डेय, शिवदान साकेत, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ. विक्रम सिंह ,प्रमोद द्विवेदी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
