प्रधानमंत्री मोदी जी के सार्वजानिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है — सांसद गणेश सिंह

0 37
AD Top-1 728×100

प्रधानमंत्री मोदी जी के सार्वजानिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है — सांसद गणेश सिंह

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; sv:16.1.12.0.W30;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; sv:16.1.12.0.W30;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; sv:16.1.12.0.W30;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; sv:16.1.12.0.W30;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; sv:16.1.12.0.W30;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;


धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी

सीधी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सतना संसदीय क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय सर्किट हाउस सीधी में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश और जिले भर में चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान‘ को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान। प्रधानमंत्री जी के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को देंगे गति। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कार्यों से वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान बढ़ाया।
प्रधानमंत्री जी के लिए सेवा केवल संकल्प नहीं, जीवन का ध्येय है।
मीडिया को संबोधित करते हुए सतना सांसद श्री सिंह ने कहा कि 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। मोदी के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन व समर्पण को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा। अलग-अलग 12 कार्यक्रमों के जरिए 71 हजार से अधिक बूथों पर हर लाभार्थियों तक पहुंचेगी भाजपा। 17 सितंबर को शाम सात बजे प्रदेश के सभी लाभार्थियों के घरों में प्रज्वलित होंगे दीप।
सांसद गणेश सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की इस सेवा यात्रा से जन-जन को परिचित कराने और सेवा के संस्कार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सुशासन और जनभागीदारी का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री जी के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री जी के लिए सेवा केवल संकल्प नहीं, जीवन का ध्येय है और यही भाव इस अभियान की आत्मा बनेगा। जनसेवा और समर्पण के इस ऐतिहासिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा व समपर्ण के 25 वर्ष जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान‘ चलाया जाएगा। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य, प्रदर्शनियां, संवाद एवं जनसंपर्क समेत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सेवा का संकल्प लेकर पहुंचेंगे।
सांसद ने गिनाए जन कल्याण के सैकड़ो कार्य
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकाला और 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिया। 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 200 करोड़ से अधिक मुफ्त कोविड टीके, और 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन और देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री जी को मिले 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य का प्रतीक हैं।
इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने आए हुए पत्रकारों का अभिनंदन करते हुए सेवा संकल्प अभियान की योजना रचना एवं जिले में होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष डॉ मनीला सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विन्ध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, कार्यक्रम के संयोजक डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष इंजीनियर सुमन सिंह पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, राकेश मौर्य, निशांत मिश्रा, मोतीलाल पटेल, अभय सिंह चौहान सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100