सिंधी पंचायत की पहल, सामूहिक रूप से देखी हनुमान अंस फिल्म, हाऊस फुल धर्म एवम आध्यत्म समाज को एक सूत्र में जोडऩे का करता है कार्य – कमल कामदार

0 71
AD Top-1 728×100

सिंधी पंचायत की पहल, सामूहिक रूप से देखी हनुमान अंस फिल्म, हाऊस फुल
धर्म एवम आध्यत्म समाज को एक सूत्र में जोडऩे का करता है कार्य – कमल कामदार


धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी

सीधी जिले में धार्मिक और प्रेरणादायक फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंधी
पंचायत के जिलाध्यक्ष कमल कामदार द्वारा आयोजित एक विशेष पहल के तहत समाज
के लोगों को हनुमान अंश धार्मिक फिल्म दिखाई गई। इस खास स्क्रीनिंग के
दौरान सिनेमाघर पूरी तरह हाउसफुल रहा, जहां सिंधी समाज के बच्चों, युवाओं
और बुजुर्गों ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया।
समाजसेवी सुशील अग्रवानी ने चर्चा के दौरान बताया कि सिंधी पंचायत के
जिलाध्यक्ष कमल कामदार की पहल पर समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों
को बढ़ावा देने के लिए पूरी थियेटर बुकिंग की गई थी। इस पहल का मुख्य
उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और भगवान हनुमान के आदर्शों से
जोडऩा था। समाज के लोगों में इस फिल्म को लेकर इतना उत्साह था कि शो
शुरू होने से पहले ही सभी सीटें फुल हो गईं। कमल कामदार ने चर्चा के
दौरान बताया कि महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी धार्मिक
पृष्ठभूमि की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का
ऐतिहासिक कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती दौर में बेहद कम स्क्रीन्स पर
रिलीज होने के बावजूद, दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी
के दम पर फिल्म ने अपने पांचवें हफ्ते में यह मुकाम हासिल किया। सिंधी
पंचायत के पदाधिकारियों ने इस पहल पर खुशी जताई और कहा कि ऐसी फिल्में
समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। साथ ही समाज के लोगों ने भी इस तरह
के नि:शुल्क रूप के सामूहिक आयोजन एवम नास्ते में लजीज व्यंजनो की
उपलब्धता पर जिलाध्यक्ष के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100