बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों पर हो काम : ज्ञान सिंह

बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों पर हो काम : ज्ञान सिंह

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी एमजे पत्रकारिता
9685862485
*जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न*
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी के कार्य विभाजन, साथ ही ब्लॉक, मंडलम एवं पंचायत कांग्रेस कमेटियों की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने पर जोर दिया गया। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनता की समस्याओं से निरंतर जुड़ना होगा। बिजली, खाद, पानी, सड़क सहित जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन और प्रदर्शन के लिए भी संगठन को तैयार रहना होगा।
*विधानसभा वार हुई संगठन की समीक्षा*
बैठक के उपरांत विधानसभा वार ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडलम प्रभारियों के साथ पृथक बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा पंचायत एवं मंडलम स्तर पर नियमित बैठकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं जिला संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश पाण्डेय एवं विनोद मिश्रा, जिला संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह, जिला महासचिव नवीन सिंह, विनोद विश्वकर्मा, भूपेन्द्र सिंह, जिला सचिव कैप्टन वंशमणि वर्मा, मार्तण्ड चतुर्वेदी, शिवबालक कोल, अशोक पनिका, शेषमणि पनिका, प्रवक्ता पंकज सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी विनय मिश्रा सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडलम प्रभारी उपस्थित रहे।
