भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी जिले के विभिन्न शक्ति केन्द्र की बैठक करते हुए- देव कुमार सिंह चौहान

भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी जिले के विभिन्न शक्ति केन्द्र की बैठक करते हुए- देव कुमार सिंह चौहान

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी
एमजे पत्रकारिता
9685862485
सीधी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक सभी मंडलों के विभिन्न शक्ति केन्द्र की बैठक अनिवार रूप से होनी है। इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान विभिन्न मंडलों की विभिन्न शक्ति केन्द्र की बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं उत्सवर्धन किया।
शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के लिए शक्ति केंद्र का सशक्त एवं स्वावलंबी होना आवश्यक है। इसलिए शक्ति केंद्र की बैठकों के पश्चात बूथ की बैठकें व्यवस्थित हो, इसकी सभी कार्यकर्ता चिंता करें। सभी मंडलों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 सी जयंती के उपलक्ष में सामाजिक समरसता कलश रथ यात्रा पहुंच रही है, जिसका व्यवस्थित पूजन व अन्य कार्यक्रम हो, हम सभी इसकी योजना रचना कर ले। आगामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भव्य एवं प्रभावशाली हो, इसके लिए भी योजना रचना करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, लोरिक प्रसाद यादव, प्रभारी लोकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राम सजीवन कछार कचेर, के के मिश्रा, श्रवण सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
