पत्रकारों का निशुल्क जांच ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, हीमोग्लोबिन ईसीजी जांच के पर्ची पर दवाई लिखते डॉक्टर एस बी खरे

0 60
AD Top-1 728×100

पत्रकारों का निशुल्क जांच ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, हीमोग्लोबिन ईसीजी जांच के पर्ची पर दवाई लिखते डॉक्टर एस बी खरे


मीडिया प्रतिनिधियों के लिए जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा से लाभान्वित हुए मीडिया कर्मी

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी
एमजे पत्रकारिता
9993496274


सीधी जिले में पत्रकार वार्ता में रूबरू होते हुए अभी पूर्व में जिले के कलेक्टर ने कहा था कि आप लोग अपने भी स्वास्थ्य की जांच कराएं आप सबका समाज के लिए बड़ी योगदान होती है जहां पर कलेक्ट परिषद में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले के कलेक्टर ने रविवार को सभी पत्रकारों का निशुल के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के लिए जनसंपर्क अधिकारी सीधी को निर्देशित किए थे। कि आप एक बैनर लगाकर सभी पत्रकारों का जांच करने में सहयोग करें जहां पर
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार

सीधी जिला चिकित्सालय के न्यू एमसी विंग में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समाज के जागरूक प्रहरी माने जाने वाले मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में मीडिया प्रतिनिधियों की ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ईसीजी जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस पहल का उद्देश्य मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता दर्शाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे, सिविल सर्जन डॉ. एस. बी. खरे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश जॉन धार्वे, डॉ. हिमेश पाठक, डॉ. आशीष भारती, डॉ. अतुल पाण्डे एवं डॉ. अनुराग पॉल उपस्थित रहे।

शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में लैब टेक्नीशियन संजय पाण्डेय, पुष्पराज त्रिपाठी, अनुराग पयासी तथा मेल नर्सिंग ऑफिसर संजय रावत की सक्रिय भूमिका रही।

स्वास्थ्य शिविर में मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक प्रयास बताया।

सीधी जिले में जांच करने पहुंचे मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह बघेल, संजय रैकवार, आनंद अकेला, अमित बघेल, जनार्दन मिश्रा, अजय मिश्रा, अनिल द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह चौहान,राजकुमार जायसवाल, प्रवेश मिश्रा, प्रवेंद्र द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, मंटू रैकवार, पीआरओ ऑफिस से अमित तिवारी कई समाचार अखबारों के प्रतिनिधि पत्रकार शामिल हुए।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100