पत्रकारों से रूबरू हुए सीधी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा,अधिमान्य पत्रकारों के लिए आवास-शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान योजना की जानकारी, 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पत्रकारों से रूबरू हुए सीधी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा
अधिमान्य पत्रकारों के लिए आवास-शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान योजना की जानकारी, 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कलेक्टर विकास मिश्रा ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी
बृजेश पांडे वार्ड क्रमांक 8 नगर परिषद चुरहट की पुत्री के 4 सेमेस्टर केमेस्ट्री के अंक का धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार ने कलेक्टर से बात रखी की यूनिवर्सिटी रीवा में जिस तरह से अंक दी गई है अगर जांच किया जाए तो बच्ची की भविष्य बन सकती है सीधी जिले के विकास मिश्रा कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि उनसे आप एक आवेदन दिलाएं हम उसकी उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखेंगे 
सीधी 15 मई 2026
कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आवास ऋण एवं शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान योजना-2023 के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कलेक्टर ने बताया कि योजना के तहत अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान 5 वर्ष की अवधि के लिए देय होगा तथा इसके लिए अधिकतम ऋण सीमा 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की आवास संबंधी आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
इसी प्रकार योजना के अंतर्गत अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को पुत्र अथवा पुत्री की शिक्षा हेतु लिए गए शिक्षा ऋण पर भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। यह सुविधा भी 5 वर्ष की अवधि के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तक के ऋण पर उपलब्ध होगी। कलेक्टर ने कहा कि यह योजना अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उपयोगी पहल है।
17 मई को मीडिया प्रतिनिधियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
कलेक्टर ने बताया कि मीडिया प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय सीधी में रविवार, 17 मई को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग मुकेश मिश्रा सहित जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
