भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई संपन्न जिला अध्यक्ष आनंद तिवारी हुए सक्रिय

0 74
AD Top-1 728×100

बीएमएस की सम्पन्न हुई बैठक, 22 को सौंपा जाएगा ज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

 

सीधी भारतीय मजदूर संघ के प्रादेशिक ऐजेण्डा अनुसार बीते 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 22 फरवरी को श्रमिकों /कर्मचारियों/कामगारों की बुनियादी समस्याओं के सहित अन्य सभी संबंधित मांगों का ज्ञापन कलेक्टर सीधी को सौंपा जाएगा। उक्त की जानकारी से अवगत कराते हुए बीएमएस जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष आनंद तिवारी ने बताया कि इकलौते औद्योगिक प्रतिष्ठान अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई सीधी सीमेंट वर्क्स मझिगवां में कार्यरत श्रमिकों की हितमूलक मांगों के सहित आदिम जाति कल्याण विभाग सीधी एवं सहकारिता विभाग सीधी में कार्यरत रहे सैकड़ों श्रमिकों /कर्मचारियों की बहाली, आशा कार्यकर्ताओं , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सभी शासकीय विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, कृषि मजदूर, सीमांत कृषक, लोकसेवा केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों, नगरीय निकाय, पंचायत कर्मी,रोजगार सहायक, बीड़ी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों, वनवासी मजदूरों, मध्याह्न भोजन में संलग्न रसोइयों, आदि श्रमिकों /कर्मचारियों ,कामगारों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय मजदूर संघ द्वारा , स्थायी रोजगार, समान कार्यों का समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का ज्ञापन संघीय प्रदर्शन के साथ कलेक्टर सीधी को सौंपा जाएगा। सम्पन्न हुई बैठक में संघ के विभागीय प्रमुख डी पी दुबे, प्रादेशिक संघीय वरिष्ठ गजराज तिवारी, रणछोर सिंह, दीपनारायण सिंह, देवांशिक प्रताप सिंह, जिला मंत्री दीपनारायण द्विवेदी, उपाध्यक्ष विभा त्रिपाठी,के सहित अल्ट्राटेक सीमेंट कर्मचारी एवं खदान श्रमिक संघ मझिगवां जिला सीधी के अध्यक्ष वीरभानु सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष जगवीर सिंह, संगठन मंत्री प्रशांत तिवारी, संजय तिवारी, महामंत्री उमानिवास मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100