थाना अमिलिया, थाना कोतवाली में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार सीधी जिले में मचा हड़कंप ?

दिनांक 18.02.2022
कोतवाली पुलिस ने 18 तो अमिलिया ने 08 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मचा हड़कंप लंबे समय से फरारी काटने वाले को थाना अमिलिया थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा तथा उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में कोतवाली व अमिलिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ,02आरोपी स्थाई वारंटी जिसमे 1. राजनीश पिता महात्मा हरिजन निवासी नया बस स्टैंड सीधी अपराध करने के उपरांत 18 वर्षों से फरार चल रहा था तथा 2. आरोपी अजय कुमार गुप्ता पिता विजय कुमार गुप्ता निवासी हनुमाना 08 वर्षों से फरार चल रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
अपराध करने के उपरांत दोनों आरोपी निरंतर फरार चल रहे थे । मुखबिर की सूचना पर से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया व वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
समस्त कार्रवाई में थाना कोतवाली से प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक बीरभान साकेत, प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह सेंगर, चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया आर0 शिवकुमार व आलोक तथा

थाना अमिलिया से प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक ममता पाठक , आर0 दिनेश सिंह , महेंद्र ,संदीप, व दिनेश रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
