सीधी विधानसभा के ग्राम पंचायत बरमबाबा ठाकुर टोला में बूथ चलो , घर चलो घर घर चलो अभियान

सीधी में ‘एक बूथ पांच यूथ एवं घर चलो, घर-घर’ चलो अभियान जारी है :

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
एक बूथ पांच यूथ एवं घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत जिले के कई गांवों का सघन भ्रमण कार्यक्रम जारी है जिसमें कई ग्रामीण, खेतिहर मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं का और छात्र-छात्राओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ‘दादू’ ने चर्चा के दौरान बताया कि ‘एक बूथ पांच यूथ एवं घर चलो घर-घर चलो अभियान’ जनता को जनता से जोड़ने का एक अभियान है। आज जनता सबसे ज्यादा गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, से पीड़ित है।

एक बूथ पाच यूथ एवं घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत हमने जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास किया है और जन समर्थन के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि हमारा यह अभियान जनता के सहयोग से सफल हो रहा है।
यूथ कांग्रेस जिला इकाई द्वारा अब तक जिले के कई गांवों का भ्रमण किया जा चुका है और आज यह पड़ाव ग्राम पंचायत बरमबाबा ठाकुर टोला में पहुंच चुका है। इस अवसर पर कई युवा समाजसेवी भी कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया एवं आसपास के गांव में जाकर लोगों को कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इस अवसर पर उपरोक्त अभियान में देवेंद्र सिंह दादू के साथ, राजेंद्र बहेलिया जी नील कंठ गोस्वामी जी बलराम सिंह जी प्रदुम्न मिश्रा जी शिवकरन जायसवाल जी जीतेन्द्र सिंह जी रामप्रसाद प्रजापति जी प्रेम नाथ जी शरदेंदु तिवारी जी युवा आई टी सेल सीधी एवं सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीधी विधानसभा के ग्राम पंचायत बरमबाबा ठाकुर टोला में बूथ चलो , घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत राजेंद्र बहेलिया जी नील कंठ गोस्वामी जी बलराम सिंह जी प्रदुम्न मिश्रा जी शिवकरन जायसवाल जी जीतेन्द्र सिंह जी रामप्रसाद प्रजापति जी प्रेम नाथ जी शरदेंदु तिवारी जी युवा आई टी सेल सीधी एवं सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता आमजन घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
