बाल गृह बालक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अधिकार एवं बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दी गई।

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित
अरूणोदय बाल गृह बालक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अधिकार एवं बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दी गई।![]()
सीधी 22 अक्टूबर 2021
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल.सोनिया के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.10.2021 को अरूणोदय बाल गृह बालक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अधिकार एवं बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दी गई।
दिनांक 22.10.2021 को ही ए.डी.आर. सेंटर सीधी में परियोजना अधिकारी शेषनरायण मिश्र, वार्ड नं. 01 के सुपरवाइजर एवं समस्त ऑगनवाडी कार्यकताओं के साथ मीटिंग की गई जिसमें श्री सोनिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के द्वारा निर्देशित किया गया कि अपने-अपने वार्ड में सालसा एवं नालसा की योजनाओं के पम्पलेट वितरण करें और आमजन की समस्या के बारे में जानकारी एकित्रत करने एवं फोटो ग्राफस गृुप में मैसेज करने के लिये कहा गया इसी तरह डोर टू डोर के माध्यम से श्री सोनिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परियोजना अधिकारी श्री शेषनारायण मिश्रा के द्वारा वार्ड नं. 21,23,10,07 में ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तृतीय श्रेणी कर्मचारी नरेन्द्र कुमार शर्मा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश सिंह, दीपू नवैत के द्वारा पम्पलेट् वितरण किये गये।

