शिवसेना ने आवारा पशुओं के साथ जिला पंचायत घेरकर 6 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन

0 49
AD Top-1 728×100

शिवसेना ने आवारा पशुओं के साथ जिला पंचायत घेरकर 6 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन

प्रमुख संपादक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

शिवसेना जिला इकाई द्वारा आवारा बेजुबान जानवरों की समस्या को लेकर समस्या निवारण हेतु सैकड़ों की तादाद में पशुओं का जिला पंचायत में भराव कर घेरते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला सीओ के नाम से 6 बिंदुओं पर माग करते हुए जिला अपर सीओ  को सौंपा ज्ञापन
इस बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष ने मांग रखते हुए बताया कि सैकड़ों की तादात में बेजुबान आवारा पशुओं को लेकर जिला पंचायत पहुंचकर 6 बिंदुओं पर मांग रखी गई है जिसमें पहला बिंदु (1) आवारा की तरह छोड़ देने वाले पशु मालिकों के ऊपर सर्वप्रथम कढ़ाई पूर्वक नियम लागू कर कड़ी कार्यवाही की जाए एवं जेल भेजा जाए (2) जिले में जितने भी गौशालाओं का निर्माण कराया गया है जिनमें पर्याप्त मात्रा में इन बेजुबान जानवरों के लिए खानपान की व्यवस्था नहीं हो पाती और इस कारण आए दिन बाड़े में ही भूख की वजह से मौत का शिकार हो जाते हैं जिन्हें पर्याप्त मात्रा में खानपान की व्यवस्था कराई जाए (3) नगर के बीचो बीच या तो एक गौशाला का निर्माण कराया जाए या फिर काजी हाउस की दुर्दशा सुधार कर नगर के समस्त आवारा पशुओं को सुविधा पूर्वक वहा रखा जाए (4) जिले में हर पंचायत ने बाड़े का प्रबंध शासन द्वारा कराया गया लेकिन अभी तक 10 से 20 परसेंट गांवों में भी बड़े का कार्य पूर्ण नहीं हुआ और फर्जी तरीके से कागजों में उसकी पूर्ति दिखा दी गई जिसका सच्चाई पूर्वक हर गांव में गौ बाड़ों का पूर्ण तरीके से संचालित कराया जाए (5) जिले की किसी भी गांव में अगर आवारा पशु मुख्य मार्ग एवं खड़ी फसल में पाए जाते हैं तो पशु मालिकों एवं पंचायत अधिकारियों के ऊपर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाए (6) जिले में चल रहे अवैध तरीके से आधा धुंध पशु तस्करी पर लगाम लगाई जाए
श्री पांडे ने कहा कि इन छह बिंदुओं पर इन बेजुबान जानवरों के साथ रखी गई जिसको लेकर सिर्फ प्रशासन से इतना ही कहना चाहूंगा कि यह एक छोटा डेमो था अगर स्थिति में सुधार नहीं आई तो इसके बाद एक बड़े जन सैलाब के साथ समस्त आवारा पशुओं को एकत्रित कर जिला पंचायत एवं जिला कलेक्ट्रेट में भराव किया जावेगा एवं विभागों को ही शिवसेना द्वारा गौशाला बना दिया जावेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन होगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमिका रही जिला संपर्क प्रमुख राम सजीवन जयसवाल विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा सिमरिया मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा नगर उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, नगर संपर्क प्रमुख राजन मिश्रा, भेलकी सेक्टर अध्यक्ष अनिल जयसवाल, गौरक्षा प्रमुख विक्की सोनी, युवा संपर्क प्रमुख रामाधार गोस्वामी, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीना मिश्रा, पणखुरी सेक्टर अध्यक्ष रजत मिश्रा, कुकड़ीझर पंचायत अध्यक्ष बब्बू साकेत, राहुल दुबेदी, रवि यादव, अवनीश पाठक, शिवम सिंह, बेटू चौहान, धनपत यादव,राजेश साकेत, लकी मिश्रा सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

कुबेर तोमर की रिपोर्ट 

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100