प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डढ़िया में बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम हुआ संपन्न, बीएमओ रामपुर नैकिन कर रहे कुपोषित बच्चों की खुद जांच।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डढ़िया में बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम हुआ संपन्न, बीएमओ रामपुर नैकिन कर रहे कुपोषित बच्चों की खुद जांच।

सीधी जिले के रामपुर नैकिन बीएमओ डॉ प्रशांत तिवारी इन दिनों अपने कार्य के प्रति अलग ही सजग दिखाई देते हैं लगातार क्षेत्रों में जाकर संपर्क करते हैं और क्षेत्र की समस्याएं व रोगों के निदान करते हुए साफ तौर पर देखे जा रहे हैं इसी के दौरान ग्राम डढ़िया में बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों के एकीकृत पोषण प्रबंधन हेतु चिकित्सकीय परीक्षण डॉ प्रशान्त कुमार तिवारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी व डॉ सज्जन सिंह आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया।जिसमें श्री शिवानंद शुक्ला परियोजना अधिकारी रामपुर नैकिन-2 चुरहट ,श्री अनुज प्रताप सिंह परिहार खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक,श्री राजेन्द्र पाण्डेय सेक्टर पर्वेक्षक चुरहट व महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती रामरती सिंह पर्वेक्षक सांडा,श्रीमती रेशम सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा पर्वेक्षक श्रीमती अरुणेंद्र सिंह तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डढ़िया के कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि पूरे सीधी जिले से कुपोषण से मुक्ति पाने के लिए लगातार यह कार्यक्रम चलता हुआ नजर आ रहा है इसमें ना केवल डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता की टीम बल्कि विवो रामपुर नैकिन डॉ प्रशांत तिवारी खुद इसमें आगे आते हुए दिखाई दे रहे हैं और खुद क्षेत्र में जाकर लोगों को समझाइश देते हैं शादी साथ इलाज करते हुए भी नजर आ रहे हैं जिनकी पूरे जिले भर में सराहना होती हुई दिखाई दे रही है।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
