थैले एवं टेंट पंडाल में खर्च हो गए करोड़ो की राशि भाजपा सरकार जनता के हितों की खबर न लेकर अपनी वाहवाही लुटाने के लिए करोड़ो रूपये बेवजह खर्च कर रही है-विकास
थैले एवं टेंट पंडाल में खर्च हो गए करोड़ो की राशि : -विकास
सीधी। भाजपा सरकार जनता के हितों की खबर न लेकर अपनी वाहवाही लुटाने के लिए करोड़ो रूपये बेवजह खर्च कर रही है। हाल में ही अन्न उत्सव के बहाने 10-10 किलो का
थैली बनवाने एवं टेंट पंडाल सहित बैंड बाजा बजवाने के बहाने करोड़ो रूपये खर्च कर दी गई है। आखिर यही पैसा गरीबों के हितों में जाता तो उनकी भलाई होती। यह बाते प्रदेश किसान संगठन मंत्री विकास चौहान पिंकू ने व्यक्त की है। उन्होने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में महज छ: हजार रूपये वेतन आज भी दिया जा रहा है। विक्रेताओं के वेतन बढ़ाने को लेकर कोई पहल नहीं हो पा रही है।
प्रदेश संगठन मंत्री श्री पिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं शिवराज सिर्फ अपनी फोटो लगाने के लिए थैली बनवाकर काफी वजट जनता के नाम पर डकार गए हैं। श्री सिंह ने कहा कि खाद्यान्न मिलना हर लोगों का नागरिकता अधिकार हैं, इसमे सरकार डफली पीटकर वाहवाही लूटने का काम की है। इसी बहाने पूरे प्रदेश में करोड़ो रूपये खर्च कर दी है। जिस थैली में खाद्यान्न दिया जा रहा है उसे बनवाने में 13 से 15 रूपये लगे हैं। इसके अलावा टेंट पंडाल एवं बैंड बाजा सहित तमाम दिखावे का हथकंडा अपनाया गया है। आखिर क्या जरूरत थी। आज पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हैं, शिक्षिकीय व्यवस्था शिथिल हो गई है। इस पर फोकस करने की सरकार को जरूरत थी। बिजली महंगी हो गई है डीजल, पेट्रोल सहित अन्य कई सामग्रियों की कीमतें बढ़ गईं हैं। हम तो सरकार से यह मांग करते हैं कि जिस तरह से करोड़ो रूपये खर्च कर अन्न उत्सव मनाया गया उसी के बहाने हितग्राहियों को एक लीटर सरसो का तेल एवं दाल अलग से उपलब्ध करायी जाती तो उनकी भलाई होती साथ ही विक्रेताओं को छ: हजार रूपये वेतन को बढ़ाकर कम से कम दस हजार रूपये किया जाता तो कालाबाजारी होने से रोका जा सकता था। लेकिन इस मामले में प्रदेश सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। किसान आज परेशान हैं उन्हे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। इन सब पर पहल न करते हुए प्रदेश एवं देश की भाजपा सरकार दिखावे की नौटंकी ज्यादा करने में अमल करती है। हालांकि जनता अब भाप चुकी है, आने वाले समय में उसका जवाब निश्चित रूप से मिलेगा।