मध्य प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, गुना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, धार, उज्जैन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और रायसेन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उपरोक्त में से केवल आगर मालवा ऐसा जिला है जो बाढ़ की चपेट में नहीं है। शेष जिलों में आसमान से गिरने वाला एक एक बूंद पानी, तबाही और परेशानी लेकर आता है।
भारत में सबसे ज्यादा वर्षा वाले जिलों में गुना दूसरे नंबर पर
भारत के 10 सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के गुना का नाम दूसरे नंबर पर है। यहां 65 एमएम वर्षा हुई है, साथ ही कोच्चि में भी 65 एमएम वर्षा हुई है। नंबर वन पर पश्चिम बंगाल का कोलकाता शहर है जहां 97 एमएम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना में अब तक 164mm में मूसलाधार बारिश हो चुकी है।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
