जिले में 170 मिले नए कोरोना संक्रमित ? 7 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग




धर्मेंद्र सिंह बघेल
——कोरोना अपडेट—-
? जिले में 170 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 7 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग
? कुल संक्रमित 2950
?डिस्चार्ज 2270
?एक्टिव केस 664
? मृत्यु 16
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 189 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 12, सेमरिया से 6, सिहावल से 5, रामपुर नैकिन से 3, चुरहट से 2, अमिलिया से 6, कुसमी से 2, टमसार से 2, बहरी से 1, मिश्रा नर्सिंग होम सीधी से 1, आर आर टी टीम द्वारा 16 तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 114 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 7 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।
अब जिले में कुल 2949 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2270 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल 664 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में कोरोना से अब तक कुल 16 मृत्यु हो चुकी है। कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी
