GWALIOR: भाई बहन के बीच हो रहा झगड़ा,पड़ोसी ने किया बीच-बचाव तो मारी गोली, मौत

0 37
AD Top-1 728×100

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से बड़ी खबर आ रही है। यहां भाई-बहन के झगड़े में बीच बचाव करने की कीमत पड़ोसी को जान देकर चुकानी पड़ी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में सिरफिरा भाई बहन को पीट रहा था। वह बचने के लिए पड़ोसी के घर की तरफ भागी। पड़ोसी ने बचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।  घर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक फरार हो गया। फिलहाल पनिहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100