राष्ट्रनायक स्वर्गीय कुँअर अर्जुन सिंह स्मृति टूर्नामेंट का समापन चुरहट vs कमर्जी के बीच हुआ मुकाबला

0 51
AD Top-1 728×100

राष्ट्रनायक स्वर्गीय कुँअर अर्जुन सिंह स्मृति यात्राओं का समापन चुरहट बनाम कमर्जी के बीच हुआ मुकाबला

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मुख्य अतिथि रहे

चुरहट,चुरहट के मोहनी देवी स्टेडियम में चल रहे राष्ट्र नायक स्वर्गीय कुँअर अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकावले में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया एवं अध्यक्ष के रूप में महेंद्र सिंह चौहान उपस्थिति रहे, अजय सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि ये दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया हार जीत अपनी जगह है लेकिन भाईचारा बना रहना चाहिए क्योंकि भाईचारा ही आगे काम आने वाला है साथ ही अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि युवा कांग्रेसियों से मेरा आग्रह है कि हर पंचायत में एक टीम बनाई जाए फिर वह जनपद स्तर पर खेले इसके बाद जिला पंचायत स्तर तक का आयोजन किया जाए और और इस आयोजन की जवाबदारी ज्ञान सिंह प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री को सौंपने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि अगले सीजन में केवल चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ही खिलाड़ी टीम में शामिल हो इसलिए आधार कार्ड के आधार पर चयनकर्ता टीम का चयन करें, बाहर के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में चुरहट विधानसभा के खिलाड़ियों में आईपीएल की संभावनाएं नजर आ रही है, और अच्छा प्रदर्शन करके रणजी मैं अपनी जगह बना सकते हैं अगले सीजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए चुरहट के मोहनी देवी स्टेडियम में ही फाइनल मुकाबला का आयोजन किया जाएगा,

इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले चुरहट और कमर्जी टीम ने अपना स्थान बनाया और अंतिम से में कमर्जी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन का टारगेट चुरहट टीम को दिया गया कमर्जी टीम को सबसे ज्यादा रन अभयराज सिंह ने 60 रन बनाए। , जिसके जवाब में चुरहट ने 19 ओवर में ही मैच जीत लिया चुरहट की ओर से सबसे सफल खिलाड़ी सदाशिव पांडे रहे जिन्होंने बैटिंग करते हुए 30 रन और बॉलिंग करते हुए 4 विकेट चटाए और मैन ऑफ द मैच रहे, युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से अजय सिंह राहुल भैया को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य गण एवं कार्यकर्ता सहित सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे
उक्त जानकारी
पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष –

धर्मेंद्र सिंह बघेल के साथ कुबेर तोमर की रिपोर्ट 

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100