एनएसयूआई ने पुतला दहन कर महामहीम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि को ?

0 84
AD Top-1 728×100

  • राफेल मामले की जॉच जे.पी.सी. से कराने हेतु की मॉग ?

सीधी (धर्मेन्द्र सिंह बाघेल) | एन.एस.यू.आई. द्वारा सोमवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट चौक के सामने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर महामहीम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर सुधीर बेक को सौंपा गया। एन.एस.यू.आई. के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को मिली एस.पी.जी. सुरक्षा को केंद्र सरकार द्वारा द्वेश भावना के चलते हटाया गया है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। केन्द्र सरकार शायद यह भूल गई है कि देश को आजादी दिलाने से लेकर आज तक राष्ट्रहित में गॉधी परिवार का अभूतपूर्व योगदान रहा है। पूर्व की घटनाओं को अगर ध्यान दें तो ज्यादातर प्रकरण में अंदरूनी रूप से एक मुहीम लगातार चली आ रही है जिसके द्वारा गॉधी परिवार को नुकसान पहुॅचाया जा सके। आगे श्री मिश्रा ने कहा कि आज सीधी की ही नहीं अपितु पूरे भारत देश की आवाज है कि त्वरित रूप से गॉधी परिवार को एस.पी.जी. सुरक्षा प्रदान की जाये।

एन.एस.यू.आई. द्वारा महामहीम राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में मॉग की गई है कि राफेल मामले में साक्ष्य एवं आधारों को न्यायालय के सामनें तोड़ मरोड के पेश किया गया है, जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा केन्द्र सरकार को क्लीनचिट दे दी गई है। अत: आवश्यक है कि उक्त प्रकरण की जॉच जे.पी.सी. द्वारा करा कर सत्यता को आम जनमानस के सामनें उजागर किया जा सके। भाजपा सरकार द्वारा सत्यता पर पर्दा डालने का काम किया गया है।

ज्ञापन सौपनें में ये रहे शामिल –
अभिनव सिंह महासचिव, विकास शाहू महासचिव, सौरभ सिंह बघेल सचिव, हर्ष सिंह गहरवार सचिव, विपुल गौतम शोसल मीडिया समन्वयक, शिवेन्द्र सेंगर, अंकित तिवारी, अजीत सिंह, विनीत तिवारी, कान्हा शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, विनय मिश्रा, प्रशांत पाण्डेय, पवन गुप्ता, हरिराम दुबे, किसन मिश्रा, अंकित ङ्क्षसह, शिवम मिश्रा, राजीव कुमार चौबे, मनीश तिवारी, उदित द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी, कुलदीप, अमित, शौरभ, जय नारायण, विक्रम, शिवकुमार, विशाल, अनुराग, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपनें के दौरान मौजूद रहें ?

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100